सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चलाया गया सफाई अभियान
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने श्रमदान करके सफाई अभियान चलाया।
लगातार वायरल फीवर और डेंगू के मरीजों की बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसके चलते सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक के निर्देश पर डॉक्टर एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें जमा कूड़ा एवं बड़ी-बड़ी घास को हटाया गया और जमा पानी को भी हटवाया गया । डेंगू का मच्छर जो की गंदगी में ही फल फूल कर बड़ा होता है और एक तरीके का वायरल फीवर और डेंगू जैसे घातक रोगों को जन्म देता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें