सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वच्छता ही सेवा रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन छात्रों ने रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

 स्वच्छता ही सेवा रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

छात्रों ने रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक


अलीगंज- स्वच्छता पखवाडा के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित रैली में स्कूली छात्रों ने नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं सफाई कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक गली-मोहल्लों में विशेष सफाई अभियान चलाकर गंदगी को साफ किया गया। रैली को पालिकाध्यक्ष सुनीता गुप्ता द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 

नगर पालिका परिषद में स्वच्छता पखवाडा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस प्रकार से देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है उसी प्रकार हम सभी लोगों का भी कर्तैव्य है कि हम अपने आसपास गंदगी न कर नगर को स्वच्छ बनाएं। उन्होंने सफाई योद्वाओं से कहा कि सफाई कार्य में कहीं पर भी लापरवाही न बरती जाए। 

पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता बॉबी ने बताया कि वैसे भी नगर में प्रत्येक दिन सफाई कार्यक्रम चलता रहा है। इस स्वच्छता पखवाडे का माध्यम है कि लोग अपने घरों से निकलने वाले कूढे को पालिका के वाहन में ही डालें। उन्होंने लोगों से पालिका का सहयोग करने की अपील की। 

आरडी इण्टर कॉलेज के विद्यार्थी और सफाई कर्मचारियों की रैली नगर पालिका परिसर से प्रारंभ होकर तहसील चौराहा, मुख्य बाजार से होती हुई गांधी मूर्ति चौराहे पर समाप्त हुई। यहां पर पालिकाध्यक्ष एवं अन्य लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तदुपरान्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चित्र पर तिलक कर केक काटा तथा उनके दीर्घायु की कामना की है। 

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी कृष्ण प्रताप सरल, लिपिक सुधेश कुमार, विकास गुप्ता, सुनील गुप्ता, सभासद कपिल गुप्ता, अमित गुप्ता, शिवम गुप्ता,  रिषभ गुप्ता, प्रमोद कुमार प्रेमी, सुनील सक्सेना, शिवम गुप्ता सहित पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...