सराय अगहत
हर वर्ष नगर की सर्राफा कमेटी द्वारा आयोजित होने वाला गणेश महोत्सव इस बर्ष भी नगर के समस्त व्यापारियों के सहयोग से आज से शुरु हो रहा है जिसमें सर्राफा कमेटी द्वारा बाहर से आमंत्रित किए गए पंडित घनश्याम मिश्रा जी के द्वारा सुवह से हवन व पूजन तथा रात में वृंदावन से आई हुई पार्टी द्वारा रासलीला का मंचन किया जाएगा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष मनोज वर्मा सर्राफ ने बताया की इस वर्ष हो रहे ग्यारवें गणेश महोत्सव के अन्तिम दिन 23 तारीख को विशाल दही हांडी का कार्यक्रम होगा उसके बाद गणेश जी की प्रतिमा का नगर में भ्रमण होगा व दिनांक 24 सितम्बर को सर्राफ़ा कमेटी द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
सर्राफा कमेटी के द्वारा सभी से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें