हिन्दी की सेवा करने वाले देवेन्द्र दीक्षित शूल का भव्य स्वागत सम्मान किया
भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में हिन्दी पखवाड़ा के तहत सम्मान समारोह मिश्री होटल में नरेन्द्र सिंह जादौन निदेशक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड अलीगढ़ हाथरस की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।जिसका संचालन मोहित कुमार कश्यप प्रांतीय मीडिया प्रभारी ने किया।
स्वागत समारोह में राष्ट्र भाषा हिंदी के लिए अनवरत तीन दशक से सराहनीय कार्य करने वाले शहर के प्रमुख समाजसेवी हास्य कवि देवेन्द्र दीक्षित शूल का सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंटकर भव्य स्वागत सम्मान किया ।
समारोह को सम्बोधित करते हुए भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि हिन्दी एक भाषा ही नहीं बल्कि विविधताओं के बाबजूद भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करती है, हिन्दी बसुधैव कुटुंबकम का आदर्श पूरी दुनिया में फैला रही है, हिन्दी का सौन्दर्य और व्यापकता केवल शब्दों में ही नहीं बल्कि भावनाओं में भी निहित है।
समारोह में डॉ ओमकार, अब्दुल कदीर जिया, आतिश सोलंकी, डॉ विष्णुकांत, रिंकू यादव, देवा बघेल, जाहिद अली, मोहम्मद नाजिम, हेमंत कुमार, मृदुल यादव एडवोकेट, सत्यवीर सिंह यादव एडवोकेट, राकेश बघेल एडवोकेट, सर्वेश कुमार, सोनू यादव, रनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें