गर्भवती महिला की मौत से नाराज परिजनों का हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस
हसायन थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित गांव मथुरापुर की एक गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान एक क्लीनिक में मौत हो गई। जिससे नाराज परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई ।
हसायन थाने के पास स्थित एक क्लीनिक में एक महिला को प्रसव हेतु भर्ती कराया गया था । प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई । जिस महिला के परिजनों एवं ग्रामीणों ने हंगामा काटा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई । पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें