लापता युवक का नहीं लगा सुराग
गाँव रामपुर नगला चटौल निवासी एक युवक लापता हो गया है। परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी है।
दिनांक 19 सितंबर को सोमेंद्र पुत्र गुलजारी सिंह के चाचा ने पुलिस को तहरीर जे माध्यम से बताया कि विगत दिनों भतीजा सोमेंद्र गांव रामपुर नगला चटौल से सिकंदराराऊ किसी काम से आया था परंतु वह आज तक घर वापिस नहीं लौटा। हमने सभी नातेदारी रिश्तेदारियों में उसकी खोजबीन कर ली लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला है। वहीं दर्जनों ग्रामीणों के साथ सोमेंद्र के परिजनों ने सिकंदराराऊ कोतवाली पर गुमशुदगी की तहरीर दी है । पुलिस तहरीर लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें