रफ्तार का कहर
ट्रक की टक्कर से दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल
विद्यालय से पढ़कर वापस साइकिल से लौट रही गांव सालवानपुर की सगी दो बहनों को तेज गति से आ रहे ट्रक ने रौंदा दोनों की गंभीर स्थिति को दृष्टि गत चिकित्सा हेतु आगरा भेजा मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस
घटनाक्रम के अनुसार आदर्श इंटर कॉलेज की कक्षा 6 की दो सगी बहनें संजना 10 वर्ष एवं शिवानी 12 वर्ष कॉलेज से शिक्षा प्राप्त कर वापस अपने गांव साल वाहन पुर जा रही थी बायपास मार्ग पर वर्मा हॉस्पिटल के सामने तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी जिससे साइकिल तो टूट ही गई दोनों छात्राओं की पैर की हड्डी चकनाचूर हो गई संजना की दोनों टांगों में एवं शिवानी की एक पैर में गंभीर चोट होने के कारण स्थानीय चिकित्सकों के मना करने पर आगरा चिकित्सा हेतु भेजा
ग्राम प्रधान बच्चू सिंह एवं छात्राओं के पिता योगेश ने बताया कि संजना की स्थिति गंभीर है छात्राओं का इलाज हेतु ले जाने के चलते अभी प्राथमिकी ही दर्ज नहीं हो पाई घटना की गंभीर स्थिति को दृष्टि गत मौके पर कोतवाली पुलिस ने शांति स्थापित कराई

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें