एटा थाना अलीगंज पुलिस ने करीब चार दिन पूर्व थाना अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा के साथ हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 4 अन्तर्राज्यीय शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया । पकड़े गए लुटेरे9न से लूटे गए एक लैपटॉप व अवैध असलहा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद कर चारो लुटेरों को जेल भेजा।
लूट खुलासा

आपको बतादें कि 22 सितंबर 2023 को थाना अलीगंज क्षेत्र स्थित गांव पचंदा निवासी हेमंत सिंह द्वारा थाना अलीगंज पर सूचना दी गई कि उसकी कस्बा अलीगंज में सर्राफा की दुकान है, वह शाम को अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। तभी पचंदा गांव के पास ही अपाचे मोटरसाइकिल सवार 02 अज्ञात व्यक्ति उनसे तमंचे के बल पर उनका बैग लेकर फरार हो गए।पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए 26 सितंबर 2023 को लुटेरे लाखन राठौर मनीष, विष्णु और मनीष उर्फ मोगली को रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से लूट हुए 90 हजार रुपये सहित लूट का सामान भी बरामद हुआ पुलिस ने चारों लुटेरों के खिलाफ कार्यबाही करते हुए जेल भेज दिया।
बाइट- धनंजय सिंह कुशवाहा अपर पुलिस अधीक्षक एटा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें