मेरी माटी मेरा देश मैं विधायक ने गांव पटना में दी वीरों को श्रद्धांजलि
भारत के प्रधानमंत्री के आवाहन पर देशभर में वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली में बनाए गए कर्तव्य पथ पर पूरे देश से एक चुटकी मिट्टी प्रत्येक घर से एकत्रित करने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक संजीव दिवाकर एवं खंड विकास अधिकारी पीएस आनंद ने गांव पटना में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी वहीं घर-घर जाकर एक चुटकी मिट्टी या चावल मांगे
विधायक दिवाकर ने इस मौके पर कहा कि यह मिट्टी और चावल नहीं है देश की सुरक्षा एवं आन-बान शान बनाए रखने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि है इस कार्यक्रम में देश के प्रत्येक नागरिक का सहयोग होना चाहिए
इस दौरान पटना के प्रधान हरेंद्र धनगर अंकित ठाकुर पप्पू सिंह अजीत पाल सिंह पुष्पेंद्र शर्मा बिलकेश बाबू ध्यान पाल सिंह कान्हा वार्ष्णेय दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें