चारागाह की भूमि में निकल रहा लिंक रोड ग्रामीणों में रोष तहसील पर दिया धरना
विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत गांव बढनपुर में चारागाह की भूमि में बीच में होकर सड़क निकालने को लेकर ग्रामीण महिलाओं एव पुरुषों ने किया बवाल तहसील पर दिया धरना प्रदर्शन भाकियू भानू ने दिया समर्थन
भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष पंकज ठाकुर एवं ग्रामीण रविंद्र पाल सिंह ने बताया कि चारागाह की भूमि पर कुछ गांव के दबंगो के द्वारा चारागाह की भूमि पर कब्जा कर लिए जाने एवं चारागाह के पूर्व साइड में चकमार्ग होने के बावजूद ठेकेदार के द्वारा मनमानी एवं तानाशाही दिखाते हुए बीच चारागाह में होकर सड़क डाली जा रही है जो पूरी तरह से अवैध है जब तक उक्त सड़क मार्ग को निरस्त कर चक मार्ग पर ही सड़क का निर्माण नहीं होगा वह धरना प्रदर्शन करते रहेगे
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में ग्राम प्रधान नीरज कुमार ने भी लिखित शिकायत की थी तू ठेकेदार के द्वारा गलत तरीके से चक मार्ग एवं सड़क मार्ग बनाया जा रहा है इसको लेकर जांच करने गए नायब तहसीलदार रामजीलाल शर्मा ने भी ठेकेदार के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करने के आदेश कर दिए लेकिन उसके बावजूद भी ठेकेदार मनमानी से बाज नहीं आ रहा
इस दौरान आकाश कुमार वीरेश कुमार नरेंद्र पाल सिंह गोपाल सिंह रविंद्र पाल सिंह अनूप कुमार सतेंद्र सिंह आदि सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें