सिकन्दराराऊ पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार, 1 किलो नशीला पाउडर व एक कार बरामद
थाना सिकन्दराराऊ पुलिस द्वारा 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से 1 किलो नशीला पाउडर व एक कार बरामद की है।
सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए 3 अभियुक्तों इमरान पुत्र कयूम खां निवासी अल्हैपुर थाना चंदपा जनपद हाथरस , जब्बार पुत्र श्यामलाल निवासी अल्हैपुर थाना चंदपा जनपद हाथरस , समीर पुत्र खुर्शीद निवासी अल्हैपुर थाना चंदपा जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 1 किलो नशीला पाउडर व परिवहन में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार नं0 UP83BT9407 बरामद हुई है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकंदराराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें