सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डॉ विष्णु सक्सेना गीत सम्मान से नवाजे गए नवोदित गीतकार हवा जब तेज चलती है तो पन्ने मोड जाती है

 डॉ विष्णु सक्सेना गीत सम्मान से नवाजे गए नवोदित गीतकार


हवा जब तेज चलती है तो पन्ने मोड जाती है

सिकंदराराऊ। 

सरला नारायण ट्रस्ट द्वारा जीटी रोड स्थित हुमैरा गेस्ट हाउस में डॉ विष्णु सक्सेना गीत सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय अलीगढ़ के कुलपति चंद्रशेखर एवं विशिष्ट अतिथि सर्वेश अस्थाना ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर आयोजक अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डॉ विष्णु सक्सेना एवं सरला नारायण ट्रस्ट के ट्रस्टी शिवदयाल सक्सेना, वंदना सक्सेना, चित्रांश सक्सेना ,सारांश सक्सेना, राहुल सक्सेना  व सदस्यों द्वारा डॉ विष्णु सक्सेना गीत सम्मान से गीतकार अजातशत्रु एवं शैलेंद्र मधुर एवं कवित्री रचना उनियाल तथा रश्मि शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं श्योराज सिंह यादव, आशा पुंढीर,  सुभाष चंद्र शर्मा एवं नसीम बेगम को शिक्षक के रूप में सम्मान दिया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय भारत कुलश्रेष्ठ ने की वहीं कवि सम्मेलन गीतकार रामेंद्र मोहन त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जबकि संचालन सर्वेश अस्थाना ने किया। यह कार्यक्रम नगर के वरिष्ठ कवि स्वर्गीय कुंवर पाल शर्मा कुंवर को समर्पित रहा । 

वरिष्ठ कवि रामेंद्र त्रिपाठी ने कई लोकप्रिय रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। 

हवा जब तेज चलती है तो पन्ने मोड जाती है, हो मौसम में शरारत तो हरारत दौड़ जाती है। उम्र पर तंज करते हो मेरे बच्चों तो यह सुन लो, बुढ़ापा साथ देता है जवानी छोड़ जाती है। 

प्रयागराज से पधारे गीतकार शैलेंद्र मधुर ने रचना सुनाई। 

 हम हवेली के कबूतर हैं खुली छत के नहीं, दायरा उडने का बढ़ जाए तो मर सकते हैं । 

वहीं उदयपुर राजस्थान से पधारे राव अजात शत्रु ने रचना पढ़ी

 आज तुम्हारा गीत पढा तो मनवीणा झंकृत हो बैठी, मुस्कानों के यज्ञ हुए और खुशियां पंचामृत हो बैठी। 

गीतकार बलराम श्रीवास्तव मैनपुरी ने सुनाया

 में अगर बिम्ब हूं तो तुम तारिका, मैं सजर हूं अगर तो तुम सारिका। राह में यूं अकेला नहीं छोड़ना , मैं सुदामापुरी हूं तो तुम द्वारिका। 

मध्य प्रदेश से आए हास्य व्यंग्यकार गोविंद राठी की रचनाओं पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। 

हर युग में सियासत की अपनी-अपनी व्यवस्थाएं होती हैं, पहले द्रौपदियों की इज्जत सभाओं में लुटती थी, आजकल इज्जत लूटने के बाद सभाएं होती हैं। 

बदायूं की कवित्री डॉ सोनरूपा विशाल ने मां और पिता पर अपनी लोकप्रिय रचनाएं सुना कर लोगों को भाव विभोर कर दिया

 जो मिला ही नहीं वह खोता क्या, कोई बंजर जमीन पर बोता क्या। प्यार है तो है जहां कायम, प्यार होता नहीं तो होता क्या। 

स्थानीय कवि शिवम कुमार आजाद ने देशभक्ति की रचना के साथ कई गीत सुनाए 

मेरे देश की सरहदों का सिपाही, उठा शीष दुश्मन से यह कह रहा है। तुम्हारे वतन में लहू बह रहा है, हमारे लहू में वतन बह रहा है। 

संचालन कर रहे स्माइल मैन सर्वेश अस्थाना ने हास्य के साथ-साथ व्यंग्य की कई रचनाएं सुनाईं और खूब तालियां बटोरी। 

वही कार्यक्रम आयोजक अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डॉ विष्णु सक्सेना ने अपने गीतों के माध्यम से समां बांध दिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष मुशीर अहमद विपिन वार्ष्णेय गौरी शंकर गुप्ता भगवान दास गुप्ता, सूरज वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, मीरा माहेश्वरी, हरपाल सिंह यादव, महेश यादव संघर्षी, अवशेष विमल, प्रमोद विषधर, देवदत्त वर्मा, विजय प्रताप सिंह , शशिकांत शर्मा , धीरज वार्ष्णेय, पिंकू राघव, नरेश प्रताप सिंह, शरीफ अली, वीरो लाला आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...