सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गणेश चतुर्थी मंगलवार को ब्रह्म,शुक्ल,शुभ,एवं रवि योग में मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी महापर्व : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

 गणेश चतुर्थी मंगलवार को

ब्रह्म,शुक्ल,शुभ,एवं रवि योग में मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी महापर्व : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज 

हाथरस। 

ज्ञान और समृद्धि के देवता भगवान गणेश जी के जन्मोत्सव का पर्व गणेश चतुर्थी प्रतिवर्ष भाद्रपद महीने की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस बार 19 सितंबर मंगलवार को यह महापर्व मनाया जा रहा है।

वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने गणेश चतुर्थी तिथि के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी शुभ कार्य को आरंभ करने से पहले प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार इस बार सोमवार दोपहर 02:09 मिनट से चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो रही है जो कि 19 सिंतबर मंगलवार दोपहर 03:13 मिनट तक रहेगी ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 19 सिंतबर मंगलवार को गणेश उत्सव मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का आगमन रवि योग में हो रहा है। मंगलवार प्रातः 06:08 मिनट से रवि योग प्रारंभ होकर दोपहर 01:48 मिनट तक रहेगा। पूजा-पाठ के लिए रवि योग को शुभ माना जाता है।

स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन लगभग 300 वर्षों बाद इस बार ब्रह्म योग, शुक्ल योग और शुभ योग भी देखने को मिल रहे हैं साथ ही इस दिन स्‍वाति नक्षत्र और विशाखा नक्षत्र भी रहेंगे तथा इस दिन प्रातः 10: 54 मिनट से दोपहर 01:10 मिनट तक वृश्चिक लग्न रहेगा। इस बार गणेश चतुर्थी पर प्रातः 06:08 मिनट से दोपहर 01:43 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा। हालांकि इस भद्रा का वास पाताल लोक में होगा, इसलिए इसका दुष्प्रभाव पृथ्वी लोक पर मान्य नहीं होगा। 

अनंत चतुर्दशी तक विराजमान भगवान गणेश के पूजन और अर्चन की जानकारी देते हुए स्वामी जी ने बताया कि इस दिन प्रातः जल्दी उठकर दैनिक क्रियाओं से निवृत होकर अच्छे से साफ सफाई करके भगवान गणेश की प्रतिमा को पीला वस्त्र बिछाकर चौकी पर स्थापित करें यदि विसर्जन के लिए गणेश स्थापना करनी हो तो मिट्टी की प्रतिमा लाएं उसके बाद गंगाजल सहित पंचामृत से प्रथम पूज्य भगवान गणेश का अभिषेक करें उसके बाद सुंदर वस्त्र, फूलमाला, जनेऊ आदि से श्रंगार करने के बाद हल्दी, पान का पत्ता, सुपारी, चंदन, धूप, दीप, नारियल आदि अर्पित करके गणेश के अत्यंत प्रिय मिष्ठान मोदक का भोग लगाएं और हरी दूर्वा घास जरूर अर्पित करें क्योंकि भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने से पूजा शीघ्र फलदायी होती है और जीवन के सभी विघ्न दूर होते हैं। उसके बाद गणेश जी की आरती कर स्तुति पाठ करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...