गणेश महोत्सव कार्यक्रम में भण्डारे का आयोजन
कन्याओं को कराया गया भोजन
अलीगंज- बीते दस दिनों से चल रहे गणेश महोत्सव के उपरान्त जगह-जगह भण्डारों का आयोजन किया गया है। भण्डारों में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद किया। प्रसाद वितरण कार्यक्रम से पूर्व कन्याओं को भोजन करवाया गया। भगवान गणेश को मनाने के लिए अधिकांश लोगों द्वारा इस वर्ष भगवान गणेश की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया था। प्रतिदिन भगवान को आरती होती थी। शुक्रवार को अन्नत चतुर्थी के मौके पर भगवान की प्रतिमा को गंगा में विसर्जित किया गया था। महोत्सव के समापन के उपरान्त भण्डारों का आयोजन हुआ। मोहल्ला चतुर्भुज, माता काली मंदिर, मोहल्ला कांशीराम, प्राइमरी पाठशाला सहित कई स्थानों पर भण्डारे आयोजित हुई।
मोहल्ला चतुर्भुज में भण्डारे से पूर्व कन्याओं का पूजन हुआ तथा भोज करवाया गया। इसके उपरान्त सभी लोगों को भण्डारे में सहभागिता निभाई। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर , मोनू गुप्ता, सोनू गुप्ता, सुमित गुप्ता, सुनील तंतवार, सुरेन्द्र मोहन, राजीव तंतवार, सुमित श्रीवास्तव सहित बडी संख्या में मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें