किसान भाई खरीद के अनुसार उर्वरक को पॉस मशीन से खारिज कराएं
एटा, 25 सितम्बर 2023 (सू0वि0)। जिला कृषि अधिकारी मनवीर सिंह ने सूचित किया है कि विभिन्न स्रोतों से जानकारी प्राप्त हो रही है कि कतिपय कम्पनियां एवं थोक उर्वरक विक्रेता डी0ए0पी0 उर्वरक को शीघ्र बिक्री करने पर इन्सेन्टिव देने का प्रलोभन दे रही हैं, इसलिए फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के द्वारा उर्वरकों को बिना वास्तविक बिक्री किये उसको फर्जी तरीके से जान पहचान वाले कृषकों की बायो मेंट्रिक करवाकर पी0ओ0एस0 मशीन से बिक्री की जा रही है।
जनपद के सभी फुटकर, खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को सचेत किया जाता है कि वह किसी प्रकार के प्रलोभन में आकर न तो फर्जी तरीके से उर्वरकों को अपनी आई0एफ0एम0एस0 आई0डी0 में प्राप्त करें और न ही फर्जी तरीके अपनाकर अवास्तविक किसानों को फर्जी बिक्री करें। कार्यवाही के बचाव हेतु जनपद के समस्त कृषकों, गैर कृषकों से अनुरोध है कि वास्तव में जितना उर्वरक आपके द्वारा खरीदा गया है उतनी ही संख्या में आधार कार्ड द्वारा पॉस मशीन से अपने सामने खारिज करायें, किसी भी उर्वरक विक्रेता के बहकावे में आकर अपने आधार कार्ड से पॉस मशीन से फर्जी उर्वरक खारिज न करायें।
सभी तहसीलों में उर्वरक निरीक्षकों के द्वारा सघन चेकिंग करायी जा रही है। जिसमें यदि किसी विक्रेता के यहां पी0ओ0एस0 में उपलब्ध स्टॉक से वास्तविक, भौतिक रूप से उपलब्ध स्टॉक से मिलान करने पर भिन्नता पायी जाती है तो उसके विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जायेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें