जायंट्स रक्त वीरों का समागम, बढ़ चढ़कर किया रक्तदान
जायंट्स ग्रुप के स्थापना दिवस पर रक्तदान महादान डोनेट ब्लड एंड सेव वन लाइफ इन शब्दों को जीवित करते हुए जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन - 5 का विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन आगरा रोड स्थित प्रेम रघु हॉस्पिटल पर हुआ। जिसकी संयोजक सोनल अग्रवाल रहीं ।
इस विशाल रक्तदान शिविर का उद्घघाटन हाथरस की नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी और पी पी सिंह द्वारा रिबन काट कर किया गया। साथ ही फेडरेशन 5 यूनिट 5 के सभी पदाधिकारी सेन्ट्रल कमेटी मेंबर बृजमोहन बोहरे पास्ट फेडरेशन प्रेसिडेंट अशोक अग्रवाल , वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती गुंजन दीक्षित ,चीफ कोऑर्डिनेटर पुनीत पोद्दार , डायरेक्टर श्रीमती सीमा वार्ष्णेय , एवं देवेन्द्र गोयल राष्ट्रीय प्रवक्ता ADHR उपस्थित रहे ।श्रीमती श्वेता चौधरी एवं डॉक्टर पी पी सिंह का पटका पहनाकर व टोकन आफ लव देकर उनका सम्मान किया। सभी पदाधिकारियों का पटका पहनाकर सम्मान किया। इस कार्यक्रम से संबंधित सभी डॉक्टर्स का भी सम्मान किया गया।
प्रेम रघु हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर्स व स्टाफ मेंबर्स ने अपना पूरा-पूरा सहयोग दिया। वह साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा कि किसी भी ब्लड डोनर को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो सभी ब्लड डोनर का भी पटका पहना कर सम्मान किया गया। साथ ही सोनल अग्रवाल की तरफ से ब्लड डोनर करने वाले सभी सदस्यों को जूस, बिस्कुट ,सर्टिफिकेट व टोकन ऑफ लव दिया गया।
इस कार्यक्रम से संबंधित सभी डॉक्टर्स का भी सम्मान किया।
इस विशाल रक्तदान शिविर में जायंट्स के सभी ग्रुप शामिल हुए सभी ग्रुपों के सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। सभी ग्रुपों के प्रेसिडेंट सहेली ग्रुप की प्रेसिडेंट माधवी पचौरी ,पहल की प्रेसिडेंट श्वेता गोयल, डायमंड ग्रुप की प्रेसिडेंट पूजा वार्ष्णेय ,रंगोली की प्रेसिडेंट जिया रस्तोगी ,अपने अपने ग्रुप के सदस्यों के साथ उपस्थित रहे सभी ग्रुप के सदस्यों ने इस प्रोग्राम को सफल बनाने में बढ़ चढ़कर अपना योगदान दिया। सभी ग्रुप के सदस्यों में एक अलग ही तरह का उत्साह देखने को मिला। ग्रुप के तीन कपल ने भी रक्त दान किया : जिया _ आशीष रस्तोगी , रखी _ अंकुर , गुंजन _गोपाल । सोनल अग्रवाल जी ने वहां उपस्थित सभी सदस्यों डॉक्टर व पदाधिकारियों इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया व सभी को धन्यवाद दिया। रक्त दान करने के लिए रक्त वीरों का तांता बना रहा।
इस शिविर में गीता ,पूजा, नीरू, स्वाती, रुचि ,कीर्ति ,रितु ,शालिनी, सीमा, गर्ग, स्वाति गौर, मधु,कविता, शशि बाला, रेनू , शोभा पिंकी ,राधा, शालिनी, मधु, प्रीती, ज्योति, आशीष ,रखी ऋतू , प्रीती, पिरांशु, गुंजन, रूपाली, आदि सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें