गणेश चतुर्थी की पूजा करने से जीवन की सभी विघ्न-बाधाएं खत्म हो जाती हैं: मित्रेश चतुर्वेदी गणेश धाम पर धूमधाम के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी महोत्सव
गणेश चतुर्थी की पूजा करने से जीवन की सभी विघ्न-बाधाएं खत्म हो जाती हैं: मित्रेश चतुर्वेदी गणेश धाम पर धूमधाम के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी महोत्सव हाथरस नगर के मोहल्ला तबेला गली स्थित गणेश धाम पर गणेश चतुर्थी पर्व बुधवार को श्रद्धा भाव से मनाया गया।प्राचीन गणेश मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। यहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा अर्चना के लिए उमड़े।विद्वान आचार्य पंडित धीरज चतुर्वेदी के पावन सानिध्य में विधि विधान के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ एवं पूजा अर्चना का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने गणेश भगवान की पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजक राष्ट्रीय संगठन मंत्री दुर्गादत्त उपाध्याय ने पटका एवं फूल माला पहनाकर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी एवं प्रदेश महासचिव राकेश उपाध्याय तथा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहित उपाध्याय का स्वागत किया। मुख्य अतिथि मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि गणेश चतुर्थी के दिन दिन भगवान शिव और माता पार...