चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
सिकंदराराऊ आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों एव स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रारंभ होकर हाथरस रोड, पंत चौराहा, तहसील के सामने अलीगढ़ रोड से होते हुए पुन: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा चिकित्सा अधीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में निकाली गई। तिरंगा यात्रा में डॉ पवन कुमार, डॉ तनुजा, मुकुल कुमार, राम सिंह जादौन, अवनीश कुमार, कृष्ण कुमार, राजहंस, दीपक बाबू, पवन कुमार, गुंजन, प्रीति, डॉ अब्दुल रहीम आदि मौजूद थे ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें