ट्रक की टक्कर से मैक्स सवार 4 लोग घायल, उपचार के दौरान एक युवक की मौत
सिकंदराराऊ
एटा रोड स्थित मंडी समिति के समीप हाथरस से एटा जा रहे मैक्स में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते मैक्स सवार एक महिला सहित तीन घायल हो गए ,जिन्हें उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय सहपऊ निवासी युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
सोमवार की दोपहर को हाथरस से एक मैक्स सवारी लेकर एटा जा रहा था। उसी दौरान जैसे ही मैक्स एटा मार्ग जीटी रोड स्थित मंडी समिति के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक ने मैक्स में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से मैक्स में सवार सोनू पुत्र हरी सिंह निवासी सहपऊ हाथरस, पुष्पा देवी पत्नी इमरती लाल निवासी भटियार ईटा तथा मोहन पुत्र दर्शन लाल निवासी जामा मस्जिद हाथरस घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई तथा सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बागला अस्पताल हाथरस भेज दिया जहां उपचार के दौरान 30 वर्षीय सोनू की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन बागला अस्पताल पहुंच गए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें