श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर श्री कृष्ण के भक्तो ने घरों में उनके बाल स्वरूपों को सजाया
सिकंदराराऊ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर श्री कृष्ण के भक्तो ने घरों में उनके बाल स्वरूपों को सजाया । श्री कृष्ण के बाल स्वरूप में सजे बच्चे लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे । शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूपों को अच्छी पोशाक पहनाकर सजाया । भगवान योगी राज श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में सजे बच्चे लोगों को मंत्रमुग्ध करते नजर आए । श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूपों की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की । भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में सजे बच्चे लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे । हर कोई भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन करने उत्साहित दिखाई दिया ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें