पीड़ित महिला ने एंबुलेंस में रास्ते में ही बच्चे को दिया जन्म
सिकंदराराऊ गांव बरई शाहपुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाते समय प्रसव पीड़ित महिला ने एंबुलेंस में रास्ते में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया । एंबुलेंस सेवा 108 पर मिली सूचना के बाद प्रवेश पत्नी पुष्पेंद्र निवासी गांव बरई शाहपुर को लेकर एंबुलेंस गांव से सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ रही थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ गई। रास्ते में ईएमटी भानु प्रताप तथा पायलट सतेन्द्र कुमार ने पीड़ित महिला को प्रसव कराया। तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जच्चा बच्चा दोनों की जांच की गई जो कि पूरी तरह स्वस्थ हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें