सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मिट्टी की प्रतिमा का पूजन कर गंगा को करें प्रदूषण मुक्त : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

 मिट्टी की प्रतिमा का पूजन कर गंगा को करें प्रदूषण मुक्त : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज


 

 सिकंदराराऊ विगत दो वर्षों से कोरोना संक्रमण के कारण गणेश चतुर्थी का पर्व भारत में बृहद स्तर पर नही मनाया गया परंतु कोरोना काल के बाद इस वर्ष गणेश चतुर्थी उत्सव बड़े धूमधाम से मनाये जानें की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से भगवान गणेश का जन्मोत्सव प्रारंभ होकर 10 दिनों तक चलता हैं। लोग अपने घरों में गणेश जी की मूर्ति स्थापित करते हैं और इन 10 दिनों में विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं। वैदिक ज्योतिष संस्थान के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने इस वर्ष के गणेश जन्मोत्सव के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि चतुर्थी तिथि मंगलवार 30 अगस्त दोपहर 03:33 मिनट पर प्रारंभ हो रही है जो कि 31 अगस्त बुधवार को दोपहर 03:22 मिनट पर समाप्त होगी। वहीं गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त 31 अगस्त प्रातः11:05 मिनट से प्रारंभ होगा साथ ही इस बार गणेश चतुर्थी के अवसर पर तीन शुभ योग बन रहे हैं और दिन बुधवार होने से एक विशेष संयोग बन रहा है। 31 अगस्त प्रातः 05:58 बजे से लेकर देर रात 12:12 बजे तक रवि योग रहेगा जो कि अमंगल को दूर कर सफलता प्रदान करता है इस योग में सूर्य की स्थिति बेहद प्रबल मानी जाती है। वहीं प्रात:काल से लेकर रात 10:48 बजे तक शुक्ल योग और शुक्ल योग के समाप्त होने के तुरंत बाद से ब्रह्म योग प्रारंभ हो जाएगा । ये तीनों ही योग पूजा पाठ की दृष्टि से बेहद शुभ माने गए हैं। भगवान गणेश की पूजा विधान एवं मूर्ति स्थापना के विषय में महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि शास्त्रानुसार भगवान गणेश की पूजा हेतु मिट्टी की प्रतिमा सर्वश्रेष्ठ होती है जिसके विसर्जन से गंगा प्रदूषण से मुक्त होगी साथ ही जलीय जीवों के जीवन पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी भगवान गणेश की प्रतिमा पूजन की दृष्टि से भी शुभ नहीं है। साथ ही जलाशयों और गंगा में विघटित न होने से प्रदूषण का कारण बनती है। यदि किसी भक्त के पास पीतल या अन्य धातु की प्रतिमा हो उस प्रतिमा पर मिट्टी का लेप लगाकर पूजा करें और विसर्जन के समय उस प्रतिमा का अभिषेक करवाकर साफ स्वच्छ कर लें इससे भी पूरा पुण्य मिलेगा। सबसे पहले चौकी पर गंगाजल छिड़क कर इसे शुद्ध कर लें। इसके बाद चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर चावल रखकर विघ्न विनाशक भगवान श्रीगणेश की मूर्ति को चौकी पर स्थापित कर प्रतिमा का गंगाजल से स्नान कराएं। मूर्ति के दोनों ओर रिद्धि-सिद्धि के स्वरूप एक-एक सुपारी रखें।भगवान गणेश की मूर्ति के दाईं ओर जल से भरा कलश रखें। उसके बाद हाथ में अक्षत और फूल लेकर प्रथम पूज्य भगवान गणेश का आह्वान कर मंगलकामना शुभाशीर्वाद लें और नित्य प्रतिदिन सेवा करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...