सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर बच्चों ने किया कृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी मंचन 

 एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर बच्चों ने किया कृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी मंचन 


 सिकंदराराऊ एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया । इस अवसर पर आयोजित उत्सव में श्री कृष्ण के बाल्यावस्था से लेकर किशोरावस्था तक की विभिन्न लीलाओं की मनोहारी मंचन किया गया। बच्चों ने कृष्ण के बाल रूप पर आधारित अत्यंत मनमोहक नृत्य-नाटिकाएं पेश कीं। कृष्ण-सुदामा की मित्रता पर झांकी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंद पुरी जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करके किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में भी श्री कृष्ण की बहुमुखी प्रतिभा का विकास होना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण का जीवन चरित्र समाज के लिए आदर्श है जो समाज को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। श्री कृष्ण से संबंधित श्लोक के मंत्रोच्चारण व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। विधि-विधान व मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर बिहारी जी का भोग लगाया गया। बच्चों ने श्री कृष्ण-राधा के रूप में सुंदर कला का प्रदर्शन किया। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगित आयोजित की गई। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक परिस्थितियों से अवगत कराना जरूरी है। हमारे सभी त्योहार सामाजिक परिवेश में रचे बसे हुए हैं। जो सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी एवं मित्रेश चतुर्वेदी ने स्वामी श्री पूर्णानंद पुरी जी महाराज एवं आचार्य गौरव शास्त्री तथा अन्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया । कार्यक्रम में रमेश उपाध्याय, मोहित उपाध्याय, ग्राम प्रधान भानु प्रकाश उपाध्याय, ठाकुर राजकुमार सिंह, लवकुश सिंह , बीके ठाकुर, गुरुदत्त शर्मा , शक्ति पाल सिंह, आर पी सिंह, जुगेंद्र सिंह , समीर सर , अनिल यादव, प्रगति उपाध्याय, अनंत देव चतुर्वेदी, याशिका चतुर्वेदी, मानसी पाठक, राधा, शिवली , करिश्मा, विवेचना, नेहा, सुरभि उपाध्याय, हिमांशी, सोनी, संध्या आदि मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...