पोक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सिकंदराराऊ पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस ने पोक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली में मंगलवार को रिपोर्ट लिखाई गई थी के उसकी 17 वर्षीय पुत्री को अभियुक्त आशु कुरेशी पुत्र यामीन कुरैशी निवासी चमन साउंड वाली गली मोहल्ला दमदमा सिकंदराराऊ बहला-फुसलाकर ले गया है । रिपोर्ट दर्ज करने के बाद वह हमराह पुलिसकर्मियों के साथ रेलवे स्टेशन के आसपास तलाश कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त आंसू कहीं जाने की फिराक में एटा रोड पर मंडी समिति बाईपास पुल के नीचे खड़ा है। पुलिस ने मंडी समिति पुल के पास से आशु पुत्र यामीन को बुधवार की सुबह 9:45 बजे करीब गिरफ्तार कर लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें