कचौरा तथा पचों की गौशालाओं की दयनीय दशा को लेकर भारतीय गौ रक्षा वाहिनी ने सोनू शर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
कचौरा तथा पचों की गौशालाओं की दयनीय दशा को लेकर भारतीय गौ रक्षा वाहिनी ने सोनू शर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सिकंदराराऊ ग्राम पंचायत कचौरा मंडी स्थित गौशाला की दयनीय हालत को लेकर भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों ने मंडल महामंत्री अलीगढ़ सोनू शर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार सिकंदराराऊ निधि भारद्वाज को एक ज्ञापन सौंपा तथा गौशालाओं की जांच कराकर समस्या का हल कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि सिकंदराराऊ विकासखंड के ग्राम कचौरा में बनी मंडी स्थित गौशाला की स्थिति बहुत ही दयनीय है। चारों तरफ दलदल व गंदगी की समस्या होने से गोवंश परेशान है । साथ ही ग्राम पंचायत पचौं के गांव नगला चीकना स्थित गौशाला में दूषित पानी पीने से गोवंश के बीमार होने की संभावना बढ़ रही है। संगठन की तरफ से टीन शेड, वृक्षारोपण बीमार गायों का उपचार में सुधार लाने की मांग की गई है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री सोनू शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अर्जुन बघेल, कुलदीप दीक्षित, शोएब, मयंक उपाध्याय , रविंद्र कुमार , कुंदन कुमार, सुशील कुमार आदि गौ भक्त उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें