सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश उत्साह, हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है आजादी का अमृत महोत्सब 

 


शासन की मंशानुसार 17 अगस्त तक जनपद में अनेकानेक कार्यक्रमों का होगा आयोजन जिलाधिकारी ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश उत्साह, हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है आजादी का अमृत महोत्सब की श्रंखला में स्वतंत्रता सप्ताह -- एटा, 12 अगस्त। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सूचित किया है कि प्रमुख सचिव संस्कृति अनुभाग उ0प्र0 शासन के द्वारा आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे प्रदेश में मनाये जाने एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम कराये जाने वाले कार्यक्रमों की रूप-रेखा के अनुसार मनाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं दिनांक 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाये जाने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 14, 15 अगस्त को सभी घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों,सरकारी दफ्तरों, स्कूलों आदि में ध्वजारोहण होगा। सभी सरकारी, गैर सरकारी भवनों, समस्त राजकीय कार्यालयों में प्राप्त 08 बजे झण्डारोहण किया जायेगा। *डीएम ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण स्वतन्त्रता सप्ताह के दौरान 17 अगस्त तक समारोहों के समय उपस्थित रहेगें एवं विभागाध्यक्ष की अनुमति से ही कार्यालय छोडना सुनिश्चित करें।* डीएम ने कहा कि 14 अगस्त को प्रातः में छात्र, छात्राओं का राष्ट्रª नायकों, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों की वेशभूषा में प्रभातफेरी हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को, समस्त जनपदों में युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के सदस्यों के द्वारा अमृत मिनी मैराथन हेतु जिला क्रीडा अधिकारी को, दिन में प्रत्येक मण्डी समिति में 75-75 पल्लेदारों को व्यावसायिक संगठनों के माध्यम से सम्मानित करना एवं मिष्ठान वितरण हेतु सचिव मण्डी समिति एटा, अलीगंज, जलेसर को, शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता नायक विषयक चित्रकला प्रतियोगिता एवं स्वतन्त्रता की यात्रा विषयक रंगोली प्रतियोगिता हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक को, सांय, रात्रि काल, शहीद स्मारकों, स्थलों पर पुलिस, पी0ए0सी0 बैण्ड द्वारा राष्ट्रªभक्ति के गीतों का वादन हेतु अपर पुलिस अधीक्षक को, निजी विश्व विद्यालयों, गैर सहायता प्राप्त अशासकीय शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम-आजादी के तराने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक, प्राचार्य डायट, प्राचार्य जे0एल0एन0 एटा, प्राचार्य राज0 महा0 विद्यालय जलेसर, प्राचार्य राज0महा0 विद्यालय तरगवॉ को नोडल अधिकारी नामित किया है। डीएम ने कहा कि 15 अगस्त को प्रातः में विद्यार्थियों एवं खिलाडियों की अपने-अपने खेल सं संबंधित वेशभूषा में तिरंगा प्रभातफेरी हेतु जिला क्रीडा अधिकारी को, दिन में शिक्षण संस्थानों में मेरा जनपद मेरी धरोहर विषयक फोटोग्राफी प्रतियोगिता हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक, प्राचार्य आई0टी0आई0 एटा, प्राचार्य पॉलीटेक्निक को, समस्त ग्राम पंचायतों में 75-75 फलदार पौधों का रोपड हेतु जिला उद्यान अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को, सांय, रात्रि काल, शहीद स्मारकों, स्थलों पर पुलिस, पी0ए0सी0 बैण्ड द्वारा राष्ट्रªभक्ति के गीतों का वादन हेतु अपर पुलिस अधीक्षक को, एक शाम आजादी के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। डीएम ने कहा कि 16 अगस्त को प्रातः में ब्रासबैण्ड वादको की राष्ट्रªगीतों की धुनों का वादन करते हुये प्रभातफेरी हेतु उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र को, दिन में अमृत सरोवरों पर संगोष्ठियां हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को, सांय, रात्रि काल, शहीद स्मारकों, स्थलों पर पुलिस, पी0ए0सी0 बैण्ड द्वारा राष्ट्रªभक्ति के गीतों का वादन हेतु अपर पुलिस अधीक्षक को, विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों का बाल एवं युवा कवि सम्मेलन हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक, प्राचार्य आई0टी0आई0, प्राचार्य पॉलीटेक्निक को नोडल अधिकारी नामित किया है। इसके अलावा 17 अगस्त को प्रातः में समाज के विभिन्न व्यवसायों यथा-डाक्टर, नर्स, व्यावसायिक, कृषक, आशा बहुयें, अधिवक्ता शिक्षक, स्वच्छाग्रही आदि की अपने-अपने व्यवसाय का प्रतिनिधित्व करने वाली वेशभूषा में हम सब एक हैं प्रभातफेरी हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी, उपायुक्त वाणिज्यकर, जिला कृषि अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व, सिविल, फौजदारी को, दिन में स्वतन्त्रता आन्दोलन से संबंधित पुस्तकों का विमोचन, परिचर्चा एवं जनपद के ज्ञात-अज्ञात स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों, घटनाओं पर परिचर्चा हेतु प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज को, सांय, रात्रि काल, शहीद स्मारकों, स्थलों पर पुलिस, पी0ए0सी0 बैण्ड द्वारा राष्ट्रªभक्ति के गीतों का वादन हेतु अपर पुलिस अधीक्षक को, राष्ट्रªभक्ति पर आधारित कवि सम्मेलन, मुशायरा एवं आंचलिक बोलियों-अवधी, भोजपुरी, ब्रज, बंदेली, खडी बोली आदि का कवि सम्मेलन हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला पर्यटन अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...