सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सशक्त बेटी सुंदर समाज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 28 अगस्त को राजकमल पब्लिक स्कूल में होगा : उदय पुंढीर 

 सशक्त बेटी सुंदर समाज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 28 अगस्त को राजकमल पब्लिक स्कूल में होगा : उदय पुंढीर 


 सिकंदराराऊ सशक्त बेटी सुंदर समाज प्रतियोगिता की विजयी प्रतिभागी बेटियों को आगामी 28 अगस्त दिन रविवार को नगर के राजकमल पब्लिक स्कूल इकबालपुर में आयोजित समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा । इस अवसर पर बेटियों को अपनी बात रखने का अवसर भी मिलेगा। कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी उदय पुंढीर ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम 7 अगस्त को होना था लेकिन मूसलाधार बारिश के कारण कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था। कार्यक्रम 28 अगस्त को राजकमल पब्लिक स्कूल में प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जाएगा। बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैl समाजसेवी उदय पुंढीर ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अपने क्षेत्र और समाज की सभी बहन, बेटियों और माताओं के लिए पवित्र भावना से इस कार्यक्रम का जन्म हुआ हैं, जिसमें प्रत्येक स्तर पर पूरी पारदर्शिता के साथ समाज में उच्चतम जीवन मूल्यों को स्थापित करने का संकल्प है। अपने मन में किसी तरह की नकारात्मकता, भय अथवा संशय को स्थान ना देते हुए विगत वर्षों में कार्यक्रम के प्रतियोगी बहनों के आत्म-विश्वास और जीवन के प्रति उनके सकारात्मक व्यवहार से क्षमताओं को अनुभव करें। उदय पुंडीर का मानना है कि हमारे क्षेत्र के बच्चों में श्री हनुमान की तरह अपार ऊर्जा और क्षमताएँ हैं, बस इन्हें इनका उत्तरदायित्व बताकर इनकी सोई हुई ऊर्जा व पराक्रम को याद दिलाना हैं। सशक्त बेटी सुन्दर समाज का एक-एक प्रश्न अंतर्मन की गहराइयों तक जाकर पूरे समाज की युवा पीढ़ी के अवचेतन में सोए हुए स्वाभिमान, संस्कार और सामर्थ्य को जगाते हैं। समाज की सांस्कृतिक, सामाजिक समृद्धि से उन्नति के द्वार खोलने का ये जीवन्त प्रयोग, एक बीज की तरह युवा मन मस्तिष्क को पोषित करेगा । यह शाश्वत सत्य है कि उत्तरदायित्वों का स्वाभिमान से निर्वहन करने वाले युवा बेटे - बेटियाँ जिस परिवार, समाज या राष्ट्र में हों, उस समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक समृद्धि को कोई नहीं रोक सकता। सामाज में व्याप्त लिंग-भेद, वैमनस्य, छल, कपट, व्यभचार जैसे प्रदूषित वातावरण में सशक्त बेटी सुन्दर समाज जैसा निश्वार्थ रचनात्मक प्रयास समाज, क्षेत्र और राष्ट्र की स्त्री शक्ति ही नहीं पूरी युवा शक्ति और मानवता के लिए संजीवनी जैसा काम कर रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...