जिला पंचायत अध्यक्ष का सिकंदराराऊ आगमन पर किया गया जोशीला स्वागत
सिकंदराराऊ जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय एवं जिला पंचायत सदस्यों का क्षेत्रवासियों ने रामवती कुंज में फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिला पंचायत हाथरस द्वारा बिना किसी भेदभाव के समूचे जनपद का विकास कराया जा रहा है । आज करोड़ों की योजनाओं के कार्य जमीनी स्तर पर चल रहे हैं। आगे भी जनहित के कार्यों को पूर्ण कराने में कोई कोताही नहीं बढ़ती जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर गुप्ता, ठाकुर प्रवेश परमार, योगेश यादव , रिंकू जादौन , सभासद मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा , आकाश दीक्षित, निशांत चौहान, दुर्गेश पचौरी, सत्येंद्र उपाध्याय, संजय शर्मा , आशीष दीक्षित, रानू पंडित, मयंक उपाध्याय, अरशद अली आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें