एम्बुलेंस मे गुंजी किलकारी
सिकंदराराऊ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला अहीर निवासी आशा उर्मिला देवी ने सोमवार को108 एंबुलेंस को महिला के प्रसव पीड़ा होने की सूचना दी। जिस पर तत्काल 108 एंबुलेंस गांव पहुंचकर प्रसव पीड़ा से पीड़ित पूजा देवी पत्नी जसवंत सिंह उम्र 21 साल को नगला अहीर से लेकर 108 एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी महो पर लेकर आ रहे थे । कि रास्ते में ही प्रसव पीड़ा तेज होने के कारण एम्बुलेंस को रोककर ईएमटी उमेश कुमार के द्वारा पीड़ित पूजा देवी का सुरक्षित प्रसव करा कर तत्काल सीएचसी में ईएमटी उमेश कुमार द्वारा सुरक्षित जच्चा बच्चा को भर्ती कराया गया । जहां पर जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित है स्वस्थ हैं । जब ईएमटी से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को लेकर सीएचसी ला रहे थे उसी दौरान महिला को तेज दर्द होने पर रास्ते में ही प्रसव कराना पड़ा । जिसे सकुशल सीएचसी में भर्ती कराया गया है , जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें