नगर पालिका ने किया खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
सिकंदराराऊ आज 75वें आजादी के अमृत महोत्सव नगर पालिका के द्वारा आयोजित तिरंगा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन किया गया । जिसके संयोजक सूरज वार्ष्णेय नगर अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश सिकंदराराऊ, मुशीर कुरैशी सभासद पति को वनाया गया । इस खेल कूद कार्यक्रम में नगर के सीपीएस इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, एम आई इंटर कॉलेज, बाल भारत शिक्षा केंद्र, महेश्वरी शिक्षा केंद्र, सिकंदराराऊ पब्लिक स्कूल, मां पुष्पांजलि इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, खो खो एवं दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस खो खो प्रतियोगिता में सीपीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं की टीम एवं कबड्डी में मां पुष्पांजलि इंटर कॉलेज के छात्रों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं दौड़ प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर, सीपीएस गर्ल्स इंटर कालेज,बाल भारत शिक्षा केंद्र,एम आई इन्टर कालेज,सिकन्द्रराराऊ पब्लिक स्कूल आदि के छात्र एवं छात्राओं का दौड़ प्रतियोगिता 100 मीटर एवं 200मीटर में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा, सुनील गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा, मीरा माहेश्वरी जिला मंत्री, नीरज वैश्य मंडल अध्यक्ष भाजपा एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय सभासद, विशाल वार्ष्णेय एवं मुकुल गुप्ता सभासद , प्रवीन वार्ष्णेय, धर्मेंद्र कुमार ,कर्दम सिंह , जांहगीर सर, विनोद कुमार , पंकज गौतम का विशेष सहयोग रहा और सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में ब्रजमोहन गुप्ता, सुशीला चौहान, कमलेश शर्मा, राधा गुप्ता, संतोष पौरुष, शालिनी गर्ग, माधुरी शर्मा, मनोज राजौरिया, गवेन्द्र सिंह,भानू शर्मा, विजय कुमार,अमित शर्मा, शालिनी महेश्वरी, इमरान सभासद, फहीम अंसारी, मौ०चाहत सभासद, आकाश शर्मा, अमित गोस्वामी, पवन शर्मा, देवेन्द्र कुमार, रविदास, विनोद, मो०रईस, सत्यप्रकाश, केशव देव आदि उपस्थित रहे।यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें