पत्नी और बेटी द्वारा जानलेवा हमले में घायल युवक ने अलीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ा, देर शाम गांव में किया गया अंतिम संस्कार
पत्नी और बेटी द्वारा जानलेवा हमले में घायल युवक ने अलीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ा, देर शाम गांव में किया गया अंतिम संस्कार
सिकंदराराऊ। क्षेत्र के गांव कपसिया में पत्नी और बेटी द्वारा जानलेवा हमले में बुरी तरह घायल हुये युवक की अलीगढ में एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक युवक का शव गांव में पंहुचा तो कोहराम मच गया। युवक के शव के पास पूरा गांव उमड़ पड़ा। हर किसी की आंखे नम थी और सभी की जुबान पर कलियुगी पत्नी और बेटी की बेरहमी की दास्तान झलक रही थी। गमगीन माहौल में देर शाम युवक का अन्तिम संस्कार किया गया। पुलिस ने आरोपित मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि क्षेत्र के गांव कपसिया में दो दिन पूर्व शनिवार की दोपहर को एक कलयुगी पत्नी ने अपनी बेटी के साथ मिलकर अपने पति मानसिंह पुत्र इंद्रपाल पर ताबड़तोड़ हसिया आदि धारदार हथियारों से वार कर उसे अधमरा कर दिया था और उसकी जीभ तथा गुप्तांग भी काट दिये थे। सूचना पर पंहुची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी सिकन्दराराऊ पहुंचाया था जहां डॉक्टर द्वारा मानसिंह की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। जहां उसका उपचार चल रहा था। घटना के दो दिन बाद सोमवार को उपचार के दौरान मानसिंह जीवन की जंग हार गया और उसकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव लाया गया । गांव में युवक का शव पंहुचने पर कोहराम मच गया और देर शाम को गमगीन माहौल में युवक का अन्तिम संस्कार किया गया । अगसोली चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी । जहां से पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गांव ले जाया गया। गांव में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है और मृतक की पत्नी और बेटी दोनों को जेल भेज दिया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें