रचनात्मक कार्यक्रमों में भागीदारी करने से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास: विपिन वार्ष्णेय
सिकंदराराऊ प्रत्येक वर्ष की भांति अमोल चंद पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडी विपिन वार्ष्णेय ने की। कार्यक्रम का सुभारम्भ शालू वार्ष्णेय ने किया और कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन वर्षा वार्ष्णेय रहीं। एमडी विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों का मानसिक विकास होता है एवं उनकी रचनात्मक क्रियाओं का विकास होता है। उक्त कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर सागर वार्ष्णेय ने बच्चों को प्रतियोगिता के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने से कलात्मक विकास पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ सुमोद कुमार ने कहा कि बच्चों को विद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी करनी चाहिए। इससे उनकी अभिरुचि में वृद्धि के साथ-साथ मानसिक विकास में भी वृद्धि होती है और जीवन में उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए अग्रसर होते हैं। इस अवसर पर सुमोद शर्मा, खुशी शर्मा, राजीव वार्ष्णेय, शिल्पी माहेष्वरी, महेश सिंह, सतेंद्र सिंह, अनूप गुप्ता, शैलेन्द्र वार्ष्णेय, अजय वार्ष्णेय, सुधांशु आर्य, तिलक सिंह, नंद किशोर, जयंत कुमार , अबरार सर, ऋतु सिंह, यशपाल सिंह, नितेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, वीना वार्ष्णेय, रमा राघव, शिव कुमार, वेरेन्द्र सिंह,धीरज वार्ष्णेय, दीपक सक्सेना, विष्णु वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, बॉबी वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे ।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें