हजारों की संख्या में एकत्रित बसपाइयों ने कस्बे में निकाली तिरंगा यात्रा हाथ में तिरंगा झंडा लिए भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
हजारों की संख्या में एकत्रित बसपाइयों ने कस्बे में निकाली तिरंगा यात्रा हाथ में तिरंगा झंडा लिए भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर* *हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने तिरंगे की शान रखते हुए निकाली यात्रा* *तिरंगा यात्रा निकालकर मुस्लिम भाइयों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का दिया संदेश* आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में अलग अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।हर तरफ आजादी का जश्न मनाया जा रहा है।पूरा देश और आवाम तिरंगे के रंग में रंगी हुई है ।आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए जनपद एटा के अलीगंज कस्बे में युवा बसपा नेता सऊद अली खां उर्फ जुनैद मिया के नेतृत्व में हजारों की संख्या में एकत्रित बसपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा थाम कर कस्बा अलीगंज में तिरंगा यात्रा निकाली।इस तिरंगा यात्रा में अलीगंज क्षेत्र के सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने भी हिस्सा लेकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के साथ साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सम्मान करते हुए आजादी का जश्न मनाया। इस यात्रा के दौरान कस्बा स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा का शुभारंभ युवा बसपा नेता जुनैद मिया के आवास मोहल्ला कूंचा दायम खां हुआ इसके मातादीन चौराहे से गांधी चौराहे से निकलते हुए तिरंगा यात्रा ने कस्बे भर में भ्रमण किया। डीजे पर देश भक्ति के गीतों पर नाचते गाते, झूमते,जश्न मनाते ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कस्बे के अलग-अलग रास्तों से प्रस्थान करते हुए इस तिरंगा यात्रा का समापन युवा बसपा नेता के आवास पर हुआ। तिरंगा यात्रा भ्रमण के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम आदि रहे। पुलिस की कोबरा मोटरसाइकिल यात्रा के आगे पीछे दाएं ,बाएं एस्कॉर्ट करती रहीं। बसपा नेताओं द्वारा निकाली तिरंगा यात्रा में युवा बसपा नेता जुनेद मियां,अली मियां रामकिशोर यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, बल्लू प्रधान, इकबाल मियां, मदनलाल, सुरेंद्र सिंह, अनवर खान, जमाल खान, मोहित शाक्य, हनीफ उर्फ लड्डन मियां सहित हजारों बसपा कार्यकर्ता व मुस्लिम समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। *बाइट - सऊद अली खां उर्फ जुनैद मियां (युवा बसपा नेता)*


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें