गणेश चतुर्थी पर धूमधाम से 31 अगस्त को निकाली जाएगी शोभायात्रा
सिकंदराराऊ
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चौथ शोभायात्रा का आयोजन 31 अगस्त को किया जाएगा। शोभा यात्रा मोहल्ला बगिया बारहसैनी से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी । जिसमें दर्जन भर झांकी , मुरादाबाद से मयूर नृत्य, सरदारों का जत्था, अलीगढ़ काली अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहेगा। शोभायात्रा का उद्घाटन व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय करेंगे ।
गणेश चौथ मेला कमेटी के आयोजक गण मेला अध्यक्ष हिमांशु वार्ष्णेय , अखिल वार्ष्णेय , प्रकाश वार्ष्णेय, शांतम माहेश्वरी , हर्षित वार्ष्णेय, आशीष वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, सानू वार्ष्णेय, तन्नू वार्ष्णेय, मनभव वार्ष्णेय, निखिल वार्ष्णेय, निशान्त वार्ष्णेय, दर्पण, अनुज, दीपक कटारा,पुलकित , राधे, शुभम, सुमित, विष्णु, आदि तैयारियों में जुटे हुए हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें