ईशन नदी की अंग्रेजों के जमाने की पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन हुआ प्रभावित
सिकंदराराऊ क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के मथुरा बरेली राजमार्ग स्थित गांव मनोरा ग्राम पंचायत की सीमान्तर्गत गांव नगला बिहारी मोहनपुर के निकट ईशन नदी की पुलिया जर्जर होने के कारण क्षतिग्रस्त होकर ढह गई। ईशन नदी की पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के कारण मथुरा बरेली राजमार्ग का बडे वाहनों का आवागमन ठप्प हो गया।पुलिया क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा व सीओ सुरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर मथुरा बरेली राजमार्ग पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पुलिया के ऊपर डिवाइडर रखवाते हुए बडे वाहनों को नगला रति हसायन होते हुए निकाला गया। जबकि दोपहिया वाहनों को आवागमन के लिए पर्याप्त जगह होने के कारण छूट दे दी गई।उक्त ईशन नदी की पुलिया का निर्माण अंग्रेजों के जमाने में हुआ था। पुलिया काफी समय से जर्जर हालत में थी। लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई परिणामस्वरूप पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई । अब लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा तथा दुर्घटना का खतरा भी बना रहेगा।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें