सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राधा अष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर बगिया बारहसैनी में होगा डांस कंपटीशन का आयोजन 

 राधा अष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर बगिया बारहसैनी में होगा डांस कंपटीशन का आयोजन 

सिकंदराराऊ प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री बाँके बिहारी सेवा मंडल बारहसैनी द्वारा श्री राधा अष्टमी का कार्यक्रम श्री राधा कृष्णा मंदिर बगिया बारहसैनी में दिनांक 4 सितम्बर को सायं 6 बजे से बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जिसमें नन्ने मुन्ने बच्चों का डांस कंपटीशन आयोजित होगा। आयोजक कमेटी बांके बिहारी सेवा मंडल के सदस्य अभिषेक वार्ष्णेय , विशाल वार्ष्णेय, शैलेंद्र यादव , गौरव वार्ष्णेय एवं पारस गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में आकर बच्चों का उत्साह वर्धन करें और कार्यक्रम का आनंद उठाएँ । उन्होंने बताया कि हर प्रतियोगी के लिए 100 रुपये एंट्री फीस होगी । एंट्री फीस के बिना किसी भी प्रतियोगी को प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने दिया जाएगा । प्रतियोगियों की एंट्री 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे बंद कर दी जाएगी , इसके बाद कोई आवेदन आता है उसे नहीं लिया जाएगा । सभी प्रतियोगी को सुनिश्चहित उपहार दिया जाएगा। प्रतियोगी बच्चे सिर्फ़ शहर सिकंदराराऊ से लिए जाएंगे । प्रतियोगी बच्चे सिर्फ़ धार्मिक व राष्ट्र भक्ति के गानों पर ही अपनी परफॉर्मेंस देंगे , अन्य फ़िल्मी गानों पर प्रतियोगी रिजेक्ट कर दिए जाएँगे। सभी प्रतियोगियों को अपना नाम , पिता का नाम , गाना व खुद तैयार होकर , प्रतियोगिता शुरू होने से 1 घंटा पूर्व यानी लगभग 5 बजे तक आयोजक को देना होगा । जिससे कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो सके । रजिस्ट्रेशन एंट्री फॉर्म प्राप्त करने के लिए अभिषेक वार्ष्णेय सभासद 9917852651,7017835663, विशाल वार्ष्णेय 9634334000, पारस गुप्ता 9927153180, अखिल वार्ष्णेय 7078902227 नम्बरों पर सम्पर्क करें ।

टिप्पणियाँ