आजादी के लिए कांग्रेसियों ने बहाया लहू: चंद्रगुप्त
सिकंदराराऊ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हाथरस जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आजादी की गौरव यात्रा का आज चौथा दिन सिकंदराराऊ विधानसभा के सिकंदराराऊ ब्लॉक कार्यालय गांव अगसौली पर जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने सर्वप्रथम वरिष्ठ कांग्रेसीजनों तिरंगा पट्टिका उड़ा कर सम्मानित करते हुए देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति पर तिरंगा पट्टिका उड़ा कर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभा किसानों और ग्रामीणों दुकानदार भाइयों के साथ संवाद का कार्यक्रम हुआ। यात्रा विभिन्न गांव में होते हुए बाबा भीमराव अंबेडकर जी के पार्क पर बाबा साहब को नमन कर संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि देश की आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी ने सदैव शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को पूजा है। क्योंकि इस देश की आजादी में जो लहू इस धरती माता में मिला है । उसमें कांग्रेसियों का लहू भी शामिल है। लेकिन आज फिरकापरस्त ताकतें देश को कमजोर करने का काम कर रही हैं। नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी, सेवा दल के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री पंडित केशव देव शर्मा ने की। संचालन युवा जिला अध्यक्ष निखिलवर्ती पाठक ने किया । ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप जादौन एवं जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि आज देश के युवा एवं महिलाओं को समझना होगा देश के विकास के लिए आपसी भाईचारा, एकजुटता बहुत जरूरी है। महंगाई चरम सीमा पर है। युवा बेरोजगार है, सरकार की नीतियां जनविरोधी है और देश की आजादी जब ही सार्थक है और देश को आजादी दिलाने वाले आजादी दिलाने वाले उन शहीदों को जब भी सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जब हम उनके दिखाए मार्ग पर चलें और देश एकता और अखंडता कायम करें । यात्रा में पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव धीरज बघेल, सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव पवन पंडित, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष डॉक्टर गौरव कश्यप, धीरज गोस्वामी, अर्जुन बघेल, कपिल नरूला, अजय दुबे, हरिशंकर वर्मा आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें