सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

3 सितंबर को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा व्यापारी दिवस 

 3 सितंबर को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा व्यापारी दिवस 


सिकंदराराऊ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक नगर महामंत्री प्रवीण वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई । जिसमें तीन सितंबर को होने जा रहे राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के सन्दर्भ में विचार विमर्श कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई । नगर अध्यक्ष एवं आगरा मंडल प्रभारी संजीव महाजन ने बताया कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं युवा उद्योग व्यापार मंडल अपने स्तर से गत 29 सालों से राष्ट्रीय व्यापारी दिवस मनाता आ रहा है और सरकार से भी बराबर मांग कर रहा है कि शिक्षक दिवस , महिला दिवस, एवं अन्य की तरह समाज के सबसे बड़े अंग व्यापारियों की मांग पर व्यापारी दिवस भी घोषित किया जाये। इसी कड़ी में गत वर्षों की भांति इस बार भी तीन सितंबर को ममता फार्म हाउस कासगंज रोड में शाम पांच बजे व्यापारी दिवस मनाया जायेगा। जिसमें शहर के बुजुर्ग एवं गणमान्य व्यापारी बंधुओं को सम्मानित कर एक व्यापारी गोष्ठी का आयोजन होगा। उन्होंने कस्बे के व्यापारी बंधुओं से उक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचने की अपील की । बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष नवेद अहमद खान, नगर उपाध्यक्ष जीतेन्द्र वार्ष्णेय, नगर संगठन मंत्री दुर्वेश पचौरी , भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज वैश्य, आकाश दीक्षित, नगर कोषाध्यक्ष इरफ़ान सैफी, महिला जिला अध्यक्ष मीरा माहेश्वरी, युवा अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय, महामंत्री देवेंद्र गुप्ता अमर दरगड, नगर अध्यक्ष कमलेश शर्मा, अभितेश वार्ष्णेय, इंद्रदेव पालीवाल सर आदि थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...