गांव हुसैनपुर में हुआ स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन सिकंदराराऊ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
सिकंदराराऊ की ओर से ग्राम हुसैनपुर में एक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया।चिकित्सक हरिमोहन एवं डॉ मीनू द्वारा गांव में फ़ैल रही सामान्य बीमारियों के साथ-साथ खुजली, एलर्जी ,बुखार खांसी तथा अन्य सामान्य बीमारियों की जांच के साथ-साथ उनको दवा भी वितरित की गई। चिकित्सीय दल के जयपाल सिंह की चौपाल पर कैंप लगाकर जन समुदाय से बातचीत की और बताया कि साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल हमें बीमारियों से बचाता है। किसी भी प्रकार के कीड़ों से सुरक्षा के लिए हमें पूरी बांह के कपड़ों के साथ साथ अपने शरीर की सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य अवनीश कुमार यादव, राम सिंह जादौन, आशा कार्यकत्री नीरज यादव, एएनएम अरुण कुमारी आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें