सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एटा के जैथरा में जिलाधिकारी ने फहराया 75 फुट ऊंचा तिरंगा 

 कीर्तिमान: 






एटा के जैथरा में जिलाधिकारी ने फहराया 75 फुट ऊंचा तिरंगा  जैथरा में इंस्पेक्टर ने थाना परिसर में स्थापित कराया है जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा* *जिले के किसी भी थाने में नहीं लगा है इतना ऊंचा ध्वज* *एटा:* स्वतंत्रता दिवस के 75 वें वर्ष में जैथरा थाना परिसर में 75 फुट ऊंचा तिरंगा लहराया गया। जिलाधिकारी व एसएसपी ने संयुक्त रूप से रिमोट के माध्यम से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण होते ही भारत माता के जयकारों ने प्रांगण गूंज उठा। पुलिस की गारद ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। थाना पुलिस द्वारा आगुन्तकों को मिष्ठान वितरित किया गया। थाना प्रांगण में मौजूद हर शख्स देशभक्ति से सराबोर नजर आया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत जैथरा थाना इंस्पेक्टर डा. सुधीर कुमार सिंह ने थाना प्रांगण में 75 फुट ऊंचाई पर तिरंगा स्थापित कराया है। यह ध्वज 30 बाय 20 फुट का है। गाजियाबाद की सहगल इंडस्ट्री फर्म ने इसको लगाया है। पिछले कई दिनों से इसको लेकर तैयारियां चल रहीं थीं। शुक्रवार को इसका ट्रायल पूरा हो गया था। जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से रिमोट के माध्यम से ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी श्री अग्रवाल ने कहा कि जब भी कोई घर से निकलकर अपने कार्यस्थल की ओर बढ़ेगा, तो वे दिन में दो-तीन बार राष्ट्रीय ध्वज देखेंगे। हम अपने परिवारों और जीवन में इस कदर उलझ जाते हैं कि हम देश और समाज को भूल जाते हैं। जब लोग अब इस ध्वज देखेंगे, तो उन्हें देशभक्ति, देश और देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने वाले लोगों की याद आ जाएगी। एसएसपी श्री सिंह ने कहा कि आज हर किसी के मन में देश प्रेम का जज्बा है, लेकिन हर कोई इसे लेकर उतने संवेदनशील नहीं रहते। ऐसे में यदि हर पल उन्हें देश का तिरंगा नजरों के सामने दिखेगा तो उनका देशप्रेम का जज्बा बढ़ते जाएगा। उनके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा आएगी। अपने काम के प्रति इमानदार रहेंगे। इसके साथ ही ध्वज से आमजन में देशभक्ति की भावना जाग्रत होगी। थाना पुलिस ने आजादी के अमृत महोत्सव को सार्थक करने का कार्य किया है। सीओ अलीगंज राजकुमार सिंह एवं इंस्पेक्टर डा. सुधीर कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि इस तिरंगा झंडा के कपड़े की लंबाई छह मीटर एवं चौड़ाई साढ़े तीन मीटर (20 गुणा 30 फुट) रखी गई है और यह पैरासूट के कपड़ा से बनवाया गया है, ताकि किसी भी मौसम में इसे कोई नुकसान न पहुंचे। तिरंगा झंडा पर पर्याप्त रोशनी हो सके, इसके लिए चारों ओर हाईमास्ट लाइट लगाई गई हैं, ताकि रात होने पर तिरंगा पर पर्याप्त रोशनी पड़ सके। तिरंगा के कपड़े को कोई नुकसान न पहुंचे, इसलिए पैराशूट वाले कपड़े का तिरंगा झंडा मंगवाया गया है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अलीगंज डा. अशोक रतन शाक्य, चेयरमैन जैथरा बिजेंद्र सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, अम्बरीश सिंह राठौर एडवोकेट, प्रमोद कुमार सिंह, अवधेश कुमार उर्फ मंतोष, विवेक गुप्ता, तनुज राठौर, धर्मेंद्र गुप्ता सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...