उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का अलीगंज तहसील इकाई का चुनाव सम्पन्न। अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित अन्य निर्विरोध चुने गए! अलीगंज। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ सम्बन्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एटा के तत्वाधान में ब्लाक इकाई अलीगंज बीआरसी केंद्र पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। बुधवार को बीआरसी अलीगंज पर निर्वाचन प्रभारी कमलेश कुमारी राजपूत व पर्यवेक्षक शशिकान्त शर्मा माण्डलिक मंत्री की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी प्रवीन कुमार फौजी व ओमकार वर्मा द्वारा चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई चुनाव प्रक्रिया के बाद पदो की घोषणा की गई जिसमें सत्यव्रत दीक्षित प्र .अ कम्पोजिट विद्यालय नगला गुलाल अध्यक्ष पद चुने गए व सुधीर वर्मा को कोषाध्यक्ष अवनीश तोमर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल देव संयुक्त मंत्री शुभम गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर वीरपाल सिंह जिलामंत्री ओमवीर राजपूत कृष्णकुमार राजपूत जयनन्द किशोर सुधीर कुमार रामसुन्दर जितेंद्र सिंह लालू सन्दीप यादव रवींद्र कुमार पांडेय शैलेंद्र दुवे सत्यप्रताप सिंह राठौर अशोक यादव अशोक तोमर गणेश तिवारी भानुप्रताप सिंह सहित तमाम शिक्षक मौजूद थे निर्वाचित पदाधिकारियो का माला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें