स्टार सर्च रियलिटी शो डांस कंपटीशन में पहला स्थान प्राप्त करने पर किया नायरा का स्वागत
सिकंदराराऊ नई कॉलोनी दमदपुरा निवासी योगेंद्र सिंह की बेटी नायरा प्रताप द्वारा स्टार सर्च रियलिटी शो मेरठ डांस कंपटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता के नेतृत्व में उनके आवास पर जाकर उनके परिजनों व बेटी का सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि रियलिटी शो में पहला स्थान प्राप्त करके नायरा ने सिकंदराराऊ का नाम रोशन किया है। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर सूरज वार्ष्णेय नगर उपाध्यक्ष, अभिषेक वार्ष्णेय सभासद, कमलेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष, उमेश नागर एससी मोर्चा अध्यक्ष, दीपेश वाल्मीकि नगर मंत्री ,आकाश शर्मा, पृथ्वीपाल आदि उपस्थित थे। नायरा व उनके परिजनों को पटका पहनाकर व तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डांस एकेडमी के कोच साजन सर भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें