सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम देख हुए लोग मंत्रमुग्ध एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में सात दिवसीय अमृत महोत्सव का समापन 

 देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम देख हुए लोग मंत्रमुग्ध एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में सात दिवसीय अमृत महोत्सव का समापन 


 सिकंदराराऊ एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में सात दिवसीय अमृत महोत्सव का समापन धूमधाम के साथ हुआ। इस अवसर पर सांस्कृतिक एवं खेल उत्सव में भागीदारी करने वाले बच्चों को पुरस्कार बांटे गए। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज एवं ब्लाक प्रमुख अकराबाद राहुल सिंह तथा दिल्ली से पधारे समाजसेवी एवं वरिष्ठ उद्योगपति उदय पुंढीर ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना तथा तिरंगा फहराकर किया। भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ग्राम प्रधान भानु प्रकाश उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति के अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें देख लोग हतप्रभ रह गए। वहीं क्रिकेट ,कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद के सीनियर व जूनियर वर्ग के बालक बालिकाओं को पुरस्कार बांटे गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने की एवं संचालन प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी ने किया। ब्लाक प्रमुख राहुल सिंह ने कहा कि देश को आजाद कराने में क्रांतिकारी युवाओं ने अविस्मरणीय योगदान दिया था। उनके त्याग, तपस्या और बलिदान के फल स्वरुप देश आजाद हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। हम सब लोगों को तिरंगे झंडे का मान रखना है। तिरंगे की ताकत ही है जो यूक्रेन में फंसे लोग तिरंगा हाथों में लेकर अपनी जान की सलामती के लिए वहां से निकल रहे थे। स्कूल में कराए गए कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक आयोजन एवं खेल प्रतियोगिताओं का होना बहुत आवश्यक है। महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंद पुरी जी महाराज ने कहा कि जहां धर्म होता है, वहां उन्नति के रास्ते खुल जाते हैं। संस्कार युक्त शिक्षा ऐसे ही स्कूलों में मिल रही है। अन्यथा कन्वेंट स्कूलों में संस्कारों का मजाक बनाया जा रहा है। भारत तब मजबूत होगा, जब भारतीय संस्कृति और संस्कार जिंदा रहेंगे। राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्र सेवा करने के लिए बॉर्डर पर जाकर युद्ध करना ही आवश्यक नहीं है, बल्कि शिक्षक, डाक्टर, छात्र, इंजीनियर , कर्मचारी , पुलिस , व्यापारी सभी व्यक्ति अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करके राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं । किसी भी अच्छे कार्य का अभ्यास करने से सफलता अवश्य मिलती है। बार-बार अभ्यास किए जाने से प्रतिभा में निखार आता है और प्रोत्साहन मिलता है । बच्चों को सदैव अभ्यासरत रहना चाहिए और अध्ययन कार्य को पूरी ईमानदारी से करते हुए अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। विशिष्ट अतिथि उदय पुंढीर ने कहा कि शिक्षा सफलता की कुंजी है। शिक्षा के बिना कोई आगे नहीं बढ़ सकता। खासतौर पर बेटियों को शिक्षित होना बेहद आवश्यक है। सभी बेटियां अच्छी से अच्छी शिक्षा हासिल करें और आगे बढ़ें। आजाद भारत का सपना सही अर्थ में तभी साकार होगा जब भारत की नई पीढ़ी संस्कारवान होगी। इस अवसर पर ठाकुर राजकुमार सिंह, आचार्य गौरव शास्त्री, विष्णु कांत दीक्षित, रमेश उपाध्याय , सुरेश उपाध्याय, अशोक उपाध्याय , नरेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी , मोहित उपाध्याय, ठाकुर लवकुश सिंह, बीके ठाकुर , नितिन पचौरी , हरेंद्र सिंह, राजू यादव, सहदेव शर्मा, ऋषि पाल सिंह, मनोज कुमार, लक्ष्मीकांत शर्मा, सत्यप्रकाश उपाध्याय, गिर्राज शर्मा आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...