स्वाधीनता संग्राम आंदोलन में अहम भूमिका के लिए ताम्रपत्र से सम्मानित किए गए थे दयाशंकर शर्मा
सिकंदराराऊ देश के स्वाधीनता संग्राम आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानी रहे पंडित स्वर्गीय दयाशंकर शर्मा ने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। सिकंदराराऊ में जब साइमन कमीशन अंग्रेज अधिकारी आया था ,तब स्वर्गीय दयाशंकर शर्मा ने उसका विरोध किया। भारत माता वंदे मातरम और आजादी से भरे हुए नारे लगाए । जिसमें पंडित जी को जेल जाना पड़ा। उसके बाद जब देश आजाद हुआ तो तत्कालीन सरकार ने पंडित दयाशंकर शर्मा को ताम्रपत्र से सम्मानित किया। पंडित दया शंकर शर्मा मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी सिकंदराराऊ में निवास करते थे। स्वतंत्रता दिवस पर वार्ड के सभासद मुकुल गुप्ता द्वारा उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके परिवारी जन प्रदीप मुदगल जो उनके नाती है उनका और उनके परिवारी जनों का शॉल ,अंग वस्त्र, एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। श्री गुप्ता ने कहा कि यह हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है कि ऐसे परिवार के लोग हमारे वार्ड में रहते हैं।संम्मान करने वालों में राजीव शर्मा, राधेकान्त सक्सेना, शशि शर्मा, कृष्णम गुप्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें