आवारा सांड से टकराया टेंपो ,एक व्यक्ति की मौत
सिकंदराराऊ कासगंज रोड पर गांव नगला जलाल के निकट टेंपो एक आवारा सांड से टकरा गया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बीती रात करीब 8:30 बजे गीतम पुत्र नौबत सिंह, बबली पत्नी जोगेंद्र, प्रियंका पत्नी रणवीर, बीना देवी और पुष्पा सभी लोग सिकंदराराऊ से टैंपू में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। जोकि सिकंदराराऊ से निकलते ही नगला जलाल के पास अचानक एक आवारा सांड टेंपो के सामने आ गया और उसमें टेंपो टकरा गया ।जिससे टेंपो पलट गया और सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नोबत सिंह निवासी खुर्रम पुर जिला कासगंज की मौके पर ही मौत हो गई । यह नजारा देख वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल सिकंदराराऊ पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी और तत्काल 108 को कॉल करके बुला लिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा घायलों को सिकंदराराऊ सीएचसी पर पहुंचाया गया। वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु हाथरस भेज दिया गया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें