सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना संस्थागत प्रसव, महिला पुरुष नसबंदी नवजात शिशु गृह भ्रमण कार्यक्रम की समीक्षा 

 प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना संस्थागत प्रसव, महिला पुरुष नसबंदी नवजात शिशु गृह भ्रमण कार्यक्रम की समीक्षा 


 सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पर आशा कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के अंतर्गत परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतराल दिवस खुशहाल परिवार दिवस के साथ-साथ प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना संस्थागत प्रसव महिला पुरुष नसबंदी नवजात शिशु गृह भ्रमण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इस मौके पर उपस्थित चिकित्सा अधीक्षक डॉ पवन कुमार द्वारा सभी आशाओं को निर्देशित किया गया कि वह अपने समस्त कार्यों में तेजी लाते हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा परिवार नियोजन कार्यक्रमों में शिथिलता न बरतें । क्योंकि यह कार्यक्रम सभी कार्यक्रमों के साथ ही देश की प्रगति में सहायक हैं तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लाभार्थी को मिलने वाले 5000 रुपये उसके स्वास्थ्य तथा पोषण के लिए काम आते हैं। ज्ञातव्य है कि प्रथम बार गर्भवती होने वाली सभी पात्र लाभार्थी महिलाओं को भारत सरकार द्वारा गर्भवती और बच्चे की पोषण के साथ-साथ नियमित टीकाकरण के बढ़ावा देने के लिए 5000 रुपये की धनराशि तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। जिन आशाओं के द्वारा उक्त योजनाओं में प्रगति ठीक नहीं थी , उन्हें चेतावनी देते हुए स्पष्ट तौर पर कार्य में सुधार करने के लिए बताया गया। इस मौके पर आशीष कुमार शर्मा तकनीकी सहायता यूनिट राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन , ब्लॉक कम्युनिटीप्रोसेस मैनेजर राम सिंह जादौन तथा ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक मुकुल कुमार सिंह और आशा संगिनी मीना , शशि सिंह , सीमा के साथ संबंधित आशा कार्यकत्री मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ