पुरदिलनगर में प्रशासन ने निकाली तिरंगा यात्रा
सिकंदराराऊ निकटवर्ती कसवा पुरदिलनगर में प्रशासन द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कस्बा के बाजार एवं प्रमुख मोहल्ला से होकर तिरंगा रैली निकली तो लोगों ने पुष्प वर्षा कर के रैली का स्वागत किया। लोगों में तिरंगा रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा , क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी सोनू राजौरा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाह , कमल जाखेटिया, संजीव जाखेटिया, सुरेश चंद आर्य, सचिन दीक्षित मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें