बच्ची के 3 घंटे स्कूल के स्टोर में बंद रहने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने शुरू की जांच
सिकंदराराऊ नगर के रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की कक्षा केजी की बालिका छुट्टी होने के बाद 3 घंटे तक स्कूल की तीसरी मंजिल पर स्टोर में बंद रहने के मामले की विभागीय जांच शुरू हो गई है ।खंड शिक्षा अधिकारी हसायन लक्ष्मीकांत ने स्कूल में पहुंचकर जांच-पड़ताल की, वह अपनी रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपेंगे। बता दें कि सरस्वती शिशु मंदिर रेलवे रोड की केजी कक्षा की छात्रा काव्या पुत्री सचिन गुप्ता गत मंगलवार को किसी तरह स्कूल की तीसरी मंजिल पर स्टोर में पहुंच गई और वहां बंद हो गई। जब छुट्टी के बाद बच्ची स्कूल नहीं से घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई और परिजन उसे तलाश करते हुए स्कूल आए, उन्हें बताया गया कि वह ई रिक्शा से घर चली गई है । लेकिन ई रिक्शा चालक ने कहा कि वह बच्ची उसे स्कूल में नहीं मिली। काफी तलाश करने पर बच्ची का कोई पता नहीं चला। परिजनों का आरोप था कि स्कूल में मिले अध्यापकों द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई। 3 घंटे बाद बच्ची स्कूल के स्टोर में रोती हुई मिली। जब मामले की जानकारी हुई तो शुक्रवार को हाथरस के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए। आदेश के अनुपालन में खंड शिक्षा अधिकारी हसायन लक्ष्मीकांत ने स्कूल में पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। स्कूल के शिक्षकों तथा बच्ची के पिता से उन्होंने बातचीत की इसके आधार पर वह अपनी रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें