देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों से लोगों को किया मंत्रमुग्ध
सिकंदराराऊ : राजकमल पब्लिक स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एसडीएम अंकुर वर्मा ने ध्वजारोहण किया, बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर प्रबन्धक नीलम सिंह राठौर व प्रधानाचार्य आर के सिंह राठौर ने एसडीएम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वंही प्रतिभागी छात्र -छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रभात मोहन भारद्वाज, सौरभ माहेश्वरी ,कीर्ति मिश्रा, अनुभव माहेश्वरी, सर्वेश दुबे ,अमित सोनी आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें