पत्रकार मुकुल भारद्वाज की माताजी के निधन पर जताया शोक
सिकंदराराऊ हसायन के वरिष्ठ पत्रकार मुकुल भारद्वाज की माताजी के निधन से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई । 78 वर्षीय रूपवती देवी भारद्वाज का बीमारी के कारण निधन हो गया। स्थानीय पत्रकारों की एक शोक सभा संपन्न हुई। जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा आहत परिवार को धैर्य प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में राकेश वार्ष्णेय, राजेश महाजन, विनय चतुर्वेदी, विजयवर्ती पाठक, पवन पंडित, विजय यादव, पंकज यादव, ऋतुराज चंचल, अनूप शर्मा, अशोक उपाध्याय , सुशील पुंडीर, इश्तियाक भारती, अजीत शर्मा, शशिकांत शर्मा, विजय शर्मा, गौरव पचोरी, नितिन भारद्वाज , फैजान भारती, रूप किशोर भारद्वाज, रविंद्र यादव, अवधेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें